सिमडेगा में मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, 8 लाभुकों को मिले 160 लाख स्पॉन

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के आठ चयनित लाभुकों के बीच कुल 160 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना और मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

इस मौके पर उपायुक्त ने लाभुकों से वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन करने और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
















