Fish spawn distribution program launched in Simdega; 8 beneficiaries receive 160 lakh spawn.

सिमडेगा में मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, 8 लाभुकों को मिले 160 लाख स्पॉन

Share
Link copied
Fish spawn distribution program launched in Simdega; 8 beneficiaries receive 160 lakh spawn.
Fish spawn distribution program launched in Simdega; 8 beneficiaries receive 160 lakh spawn.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के आठ चयनित लाभुकों के बीच कुल 160 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना और मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

RKDF
Adv

इस मौके पर उपायुक्त ने लाभुकों से वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन करने और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।