रांची में जया किशोरी का 'नानी बाई का मायरा' कार्यक्रम फिलहाल स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित

रांची में जया किशोरी का ‘नानी बाई का मायरा’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Share
Link copied
Jaya Kishori's 'Nani Bai Ro Mayro' event in Ranchi has been postponed for now; a new date will be announced soon.
Jaya Kishori’s ‘Nani Bai Ro Mayro’ event in Ranchi has been postponed for now; a new date will be announced soon.

रांची: रांची के खेल गांव में ग्लोबल बिजनेस वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी का बहुप्रतीक्षित “नानी बाई का मायरा” कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

रांची में जया किशोरी का 'नानी बाई का मायरा' कार्यक्रम फिलहाल स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित

आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों और समयाभाव के चलते कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित तिथि पर आयोजित करना संभव नहीं हो सका। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

RKDF
Adv

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी। इसके लिए अलग से प्रेसवार्ता आयोजित कर नई तारीख और आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि नई तिथि की घोषणा होते ही सभी को समय पर सूचित किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।