BJP leader Kamlesh Ram visited Ramrekha Dham and honored folk artists by draping shawls around them.

रामरेखा धाम पहुंचे भाजपा नेता कमलेश राम, लोक कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

BJP leader Kamlesh Ram visited Ramrekha Dham and honored folk artists by draping shawls around them.
BJP leader Kamlesh Ram visited Ramrekha Dham and honored folk artists by draping shawls around them.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम अपने दो दिवसीय सिमडेगा दौरे के दौरान जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल रामरेखा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम के पावन चरणचिह्नों का दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा विकास की कामना की।

इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाईक एवं विशाल नायक भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने रामरेखा धाम की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए सनातन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। कमलेश राम ने कहा कि रामरेखा धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

पूजा-अर्चना के बाद कमलेश राम पाकरटांड़ प्रखंड की कैरबेड़ा पंचायत के बिरंगटोली गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराया।

RKDF
Adv

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अध्यक्ष धंसाय नायक, शहनाई वादक दुर्योधन नायक तथा डाक वादक लकलू नायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कमलेश राम ने कहा कि लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संवाहक हैं और उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोक कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों के सम्मान को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें:

झारखंड पुलिस का ‘डेविल्स ग्रुप’ पर ‘ऑपरेशन क्लीन’: DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, चार जिलों में बनेगी संयुक्त टीम

सिंगापुर के साथ सहयोग बढ़ाएगा झारखंड, निवेश और कौशल विकास पर बनी सहमति

भूमि विवादों के समाधान के लिए ईमेल से शिकायत भेजें, सोशल मीडिया पर साझा न करें: दीपक बिरुआ

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now