रांची में ED की बड़ी कार्रवाई: जमीन कारोबारी कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांके-नगड़ी में फैला था फर्जीवाड़े का जाल

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जमीन के अवैध कारोबार और फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा और कस दिया है। एजेंसी ने चर्चित जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 66 एकड़ जमीन को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति की बाजार कीमत लगभग 85 करोड़ रुपये आंकी गई है।

रांची में जया किशोरी का ‘नानी बाई का मायरा’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित
रांची: रांची के खेल गांव में ग्लोबल बिजनेस वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी का…

झारखंड पुलिस का ‘डेविल्स ग्रुप’ पर ‘ऑपरेशन क्लीन’: DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, चार जिलों में बनेगी संयुक्त टीम
रांची: झारखंड के गोड्डा, दुमका और आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बने 'डेविल्स ग्रुप' (Devils Group) के खिलाफ पुलिस ने…

भूमि विवादों के समाधान के लिए ईमेल से शिकायत भेजें, सोशल मीडिया पर साझा न करें: दीपक बिरुआ
रांची: भूमि संबंधी मामलों के त्वरित और वैधानिक निपटारे के लिए मंत्री दीपक बिरुआ ने आम नागरिकों से अपील की है कि…
ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि कमलेश कुमार सिंह ने रांची के कांके और नगड़ी अंचल में स्थित जमीन को हथियाने के लिए सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने रेवेन्यू रिकॉर्ड और अन्य कागजातों में हेरफेर कर इन जमीनों को अपने नाम या अपने करीबी सहयोगियों के नाम पर दिखाया था।
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस 66 एकड़ जमीन का एक बड़ा हिस्सा पहले ही बाजार में बेचा जा चुका है। ईडी की टीम अब उन ग्राहकों की भी सूची खंगाल रही है, जिन्होंने इस विवादित जमीन को खरीदा है। जो जमीन अभी बिकने से बच गई थी, ईडी ने उसे ‘अटैच’ (जब्त) कर लिया है।
यह कार्रवाई जमीन घोटाले में चल रही ईडी की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मामले में ईडी पहले ही कमलेश कुमार सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र (Charge Sheet) दाखिल कर चुकी है। संपत्ति जब्ती के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।
प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के कांके और नगड़ी अंचल में 85 करोड़ की 66 एकड़ जमीन जब्त की। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए खेल करने का आरोप है।

















