रामगढ़ में 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़: रामगढ़ जिले की कुज्जू ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से रजिस्ट्रेशन संख्या JH02B-7488 की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की उक्त बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राम (पिता- स्व. रतन राम) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जोगियागढ़ा, ऋषि धर्मकांटा, भरेचनगर सांडी, थाना मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ का निवासी है। उसका स्थायी पता केदला 03 नंबर, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो), जिला रामगढ़ है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

















