Stolen bike recovered in Ramgarh within 24 hours; accused arrested.

रामगढ़ में 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Stolen bike recovered in Ramgarh within 24 hours; accused arrested.
Stolen bike recovered in Ramgarh within 24 hours; accused arrested.

रामगढ़: रामगढ़ जिले की कुज्जू ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से रजिस्ट्रेशन संख्या JH02B-7488 की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

RKDF
Adv

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की उक्त बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राम (पिता- स्व. रतन राम) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जोगियागढ़ा, ऋषि धर्मकांटा, भरेचनगर सांडी, थाना मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ का निवासी है। उसका स्थायी पता केदला 03 नंबर, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो), जिला रामगढ़ है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।