सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 202 किलो जावा महुआ और 5 लीटर महुआ शराब नष्ट

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 2 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने 202 किलोग्राम जावा महुआ और 5 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

सिमडेगा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर सूचना दें।
















