BJP attacks the law and order situation in Jharkhand; Deendayal Barnwal says a parallel government run by criminals is operating.

झारखंड में कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, दीनदयाल बरनवाल बोले- अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही

BJP attacks the law and order situation in Jharkhand; Deendayal Barnwal says a parallel government run by criminals is operating.
BJP attacks the law and order situation in Jharkhand; Deendayal Barnwal says a parallel government run by criminals is operating.

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। बरनवाल ने कहा कि सरकार की प्रशासनिक विफलता और अपराध नियंत्रण के प्रति इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि राजधानी रांची, जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर और मानगो में हुई हालिया हत्याओं, रांची के अशोक नगर में चोरी-डकैती तथा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के बजाय केवल पुलिस अधिकारियों के तबादले और निलंबन तक सीमित है। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं।

RKDF
Adv

बरनवाल ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराए गए संसाधनों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस की गाड़ियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय अन्य कार्यों में लगी हुई हैं, जबकि आम जनता को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने राज्य सरकार की औद्योगिक नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं हैं, तब निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एमओयू और इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने तुपुदाना, कोकर और देवीपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति सुधारने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की कि बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now