Horrific road accident in Khunti: XUV collides with bus; two injured.

खूंटी में भीषण सड़क हादसा: एक्सयूवी ने बस को मारी टक्कर, दो घायल

Horrific road accident in Khunti: XUV collides with bus; two injured.
Horrific road accident in Khunti: XUV collides with bus; two injured.

खूंटी: जिले के तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तोरपा से आगे रॉन्ग साइड से आ रही एक एक्सयूवी ने सामने से आ रही यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्सयूवी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।