Transport Department takes major action against school vehicles in Simdega; fines totaling ₹1.07 lakh imposed on 36 vehicles.

सिमडेगा में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 वाहनों का 1.07 लाख रुपये का चालान

Share
Link copied
Transport Department takes major action against school vehicles in Simdega; fines totaling ₹1.07 lakh imposed on 36 vehicles.
Transport Department takes major action against school vehicles in Simdega; fines totaling ₹1.07 lakh imposed on 36 vehicles.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर शनिवार को परिवहन विभाग ने कोर्ट ग्राउंड के समीप विद्यालयी वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूल बस, वैन, ऑटो समेत विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास, स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

RKDF
Adv

परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में 36 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1.07 लाख रुपये का ऑनलाइन चालान किया।

विभाग ने विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालयी वाहनों के खिलाफ आगे भी नियमित जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।