Major success for Khunti Police: Hardcore PLFI militant 'Master' arrested; pistol and 6 live rounds recovered.

खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता: पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी ‘मास्टर’ गिरफ्तार, पिस्टल और 6 जिंदा गोलियां बरामद

Major success for Khunti Police: Hardcore PLFI militant 'Master' arrested; pistol and 6 live rounds recovered.
Major success for Khunti Police: Hardcore PLFI militant ‘Master’ arrested; pistol and 6 live rounds recovered.

खूंटी: खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के एक हार्डकोर और कुख्यात उग्रवादी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित 42 वर्षीय उग्रवादी राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ “मास्टर” अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार उग्रवादी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद कीं। राजेन्द्र साहू के खिलाफ तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह तोरपा गैस गोदाम और कर्रा रेलवे साइडिंग में फायरिंग की घटनाओं में भी वांछित था।

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र साहू लगातार उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और पीएलएफआई संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले भी उसके दस्ते के दो उग्रवादियों को खूंटी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार तथा तोरपा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now