Missing 23-year-old woman found safe; Bolba police hand her over to her family.

सिमडेगा में श्री हनुमान वाटिका मंदिर में सामूहिक हवन, सड़क सुरक्षा और गौ-संरक्षण की कामना

Share
Link copied
Missing 23-year-old woman found safe; Bolba police hand her over to her family.
Missing 23-year-old woman found safe; Bolba police hand her over to her family.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: शहर स्थित श्री हनुमान वाटिका मंदिर में रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के तहत सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने सर्वजन कल्याण, नवग्रह शांति, मनोकामना पूर्ति, सड़क सुरक्षा और गौ-संरक्षण की कामना के साथ आहुति दी।

RKDF
Adv

कार्यक्रम में ‘वानर सेना’ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, समाज में शांति एवं समृद्धि की स्थापना तथा गौ-सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

मंदिर के पुजारी सोमनाथ मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ। इस अवसर पर एम.के. चंद्रा, राजकुमार सिंह, हर्षराज, आर्यन केशरी, निखिल सिंह, रवि शर्मा, आकाश सिंह, विवेक कुमार, नेहा दीदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने कहा कि सामूहिक प्रार्थना और हवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और गौ-संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हवन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और जयकारों का माहौल बना रहा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।