Joint training for Jharkhand Police and NIA begins; focus to be on investigation and prosecution of UAPA cases.

झारखंड पुलिस और एनआईए का संयुक्त प्रशिक्षण शुरू, यूएपीए मामलों की जांच और अभियोजन पर होगा फोकस

Share
Link copied

 

Joint training for Jharkhand Police and NIA begins; focus to be on investigation and prosecution of UAPA cases.
Joint training for Jharkhand Police and NIA begins; focus to be on investigation and prosecution of UAPA cases.

रांची: झारखंड में वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की जिला इकाइयों, एटीएस तथा अन्य शाखाओं के कुल 45 पुलिस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

“यूएपीए कानून के तहत अनुसंधान कौशल एवं अभियोजन” विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक एवं कानूनी दृष्टि से प्रभावी जांच सुनिश्चित करना है।

RKDF
Adv

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पी. विजयलक्ष्मी ने किया। इस अवसर पर एनआईए की पुलिस अधीक्षक साकरिका नाथ तथा अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को यूएपीए के तहत अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और अभियोजन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा, जिससे आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।