National Seva Dal conference to be held in Delhi on July 23; hundreds of workers from Jharkhand to participate.

दिल्ली में 23 जुलाई को होगा राष्ट्रीय सेवा दल सम्मेलन, झारखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Share
Link copied
National Seva Dal conference to be held in Delhi on July 23; hundreds of workers from Jharkhand to participate.
National Seva Dal conference to be held in Delhi on July 23; hundreds of workers from Jharkhand to participate.

रांची: अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेवा दल का राष्ट्रीय सम्मेलन 23 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होगा। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में झारखंड सेवा दल के सैकड़ों सदस्य भी भाग लेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर झारखंड सेवा दल की ओर से रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

RKDF
Adv

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड सेवा दल के मुख्य संगठनकर्ता ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस की रीढ़ रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा दल की भूमिका अपेक्षाकृत कमजोर हुई है। ऐसे में संगठन को फिर से मजबूत, सक्रिय और धारदार बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से सेवा दल के कार्यकर्ताओं को देश के ज्वलंत मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम कर सकें। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।