Power supply will be disrupted in several areas of Ranchi today; outages lasting 2 to 4 hours are scheduled due to maintenance work.

रांची के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 से 4 घंटे तक कटौती

Share
Link copied
Power supply will be disrupted in several areas of Ranchi today; outages lasting 2 to 4 hours are scheduled due to maintenance work.
Power supply will be disrupted in several areas of Ranchi today; outages lasting 2 to 4 hours are scheduled due to maintenance work.

रांची: राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार (15 जुलाई) को विद्युत मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोकर स्थित सुंदर विहार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बर्दवान कम्पाउंड, लालपुर, मातृका आश्रम, सीटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली तथा आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

RKDF
Adv

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।