Major success for Lohardaga Police: Two smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.

लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Major success for Lohardaga Police: Two smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.
Major success for Lohardaga Police: Two smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.

लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुडू थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RKDF
Adv

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को 14 जुलाई 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मार्ग से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने चंदवा-लोहरदगा रोड स्थित मानती पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार (21 वर्ष) एवं रोहित कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम और 8 ग्राम वजन के दो पैकेटों में कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 65/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लोहरदगा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।