Chief Minister Hemant Soren expressed displeasure over pending projects during a review meeting of the Road Construction Department and issued an ultimatum to complete key works within two months.

पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई नाराजगी, दो माह में प्रमुख कार्य पूरे करने का अल्टीमेटम

Share
Link copied
Chief Minister Hemant Soren expressed displeasure over pending projects during a review meeting of the Road Construction Department and issued an ultimatum to complete key works within two months.
Chief Minister Hemant Soren expressed displeasure over pending projects during a review meeting of the Road Construction Department and issued an ultimatum to complete key works within two months.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्यभर में चल रही सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज तथा पुल-पुलिया परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यों में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही सभी निर्माण परियोजनाओं का अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए तथा उनकी जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे परियोजनाओं की निगरानी अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी तथा जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मिल रही सड़क संबंधी शिकायतों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढों, जलजमाव और खराब सड़कों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क सुरक्षा, जल निकासी व्यवस्था और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने संकीर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क राज्य के विकास की आधारशिला है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की चेतावनी दी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RKDF
Adv

समीक्षा बैठक में कई वर्षों से लंबित सड़क, फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजधानी रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को अगले दो माह के भीतर पूरा किया जाए। निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोलर साइकिल ट्रैक सहित अन्य नई परियोजनाओं की भी समीक्षा की और गुणवत्ता, मजबूती तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल-पुलियों के किनारों को मजबूत बनाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने पर भी बल दिया।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।