Accused in a case registered at the Women's Police Station arrested on an NBW and sent to jail.

एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, महिला थाना कांड के आरोपी को भेजा गया जेल

Accused in a case registered at the Women's Police Station arrested on an NBW and sent to jail.
Accused in a case registered at the Women’s Police Station arrested on an NBW and sent to jail.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर सिमडेगा पुलिस ने महिला थाना कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना कांड संख्या 18/2020, जीआर संख्या 329/2020 के आरोपी विकास बड़ाईक उर्फ आकाश कुमार बड़ाईक (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह सलडेगा कुंजनगर का निवासी है और वर्तमान में थाना टोली, सिमडेगा में रह रहा था।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323 एवं 341 के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RKDF
Adv

सिमडेगा पुलिस ने कहा कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now