Eight individuals with outstanding warrants, absconding for six years, arrested; major police action regarding violations of disaster management rules during the COVID-19 period.

6 साल से फरार 8 वारंटी गिरफ्तार, कोरोना काल में आपदा नियम उल्लंघन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Eight individuals with outstanding warrants, absconding for six years, arrested; major police action regarding violations of disaster management rules during the COVID-19 period.
Eight individuals with outstanding warrants, absconding for six years, arrested; major police action regarding violations of disaster management rules during the COVID-19 period.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के खिलाफ पाकर टांड़ थाना कांड संख्या 12/2020 में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और अदालत से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था।

एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पाकर टांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार वारंटियों में विपिन टोप्पो, प्रशांत बेक, नीलम तिर्की, सुकरा तुरी, गणेश मांझी, आलोक तिर्की, संजू बा और इस्माइल बाड़ा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के नानेसेरा गांव में कोरोना महामारी के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा गैरजमानती वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now