Four individuals wanted in a religious conversion case, who had been absconding for eight years, have been arrested and sent to jail.

धर्म परिवर्तन मामले में 8 वर्षों से फरार चार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Share
Link copied
Four individuals wanted in a religious conversion case, who had been absconding for eight years, have been arrested and sent to jail.
Four individuals wanted in a religious conversion case, who had been absconding for eight years, have been arrested and sent to jail.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पिछले लगभग आठ वर्षों से फरार चल रहे एक महिला समेत चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 22 जून 2018 को पाकर टांड़ थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक परिवार को कथित रूप से बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी। मामले में पाकर टांड़ थाना कांड संख्या 11/2018 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में झारखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में सुकरा लाजरुस बारला, अगस्तुस एक्का, मोनिका एक्का और बुद्धु एक्का शामिल हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि लंबित मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।