Abduction, gang-rape, and murder of a woman in Ranchi solved; four accused arrested.

रांची में महिला की अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Abduction, gang-rape, and murder of a woman in Ranchi solved; four accused arrested.
Abduction, gang-rape, and murder of a woman in Ranchi solved; four accused arrested.

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के तुपुदाना ओपी अंतर्गत दसमाइल-तुंजू मार्ग पर सिरी सोहराई पहाड़ के पास मिली महिला के शव मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार, एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 जून को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पिपरटोली निवासी रेखा देवी के रूप में हुई। इस संबंध में धुर्वा (तुपुदाना ओपी) थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया।

जांच में सामने आया कि मृतका के पति संतोष भुइंया और पड़ोस में रहने वाली महिला संध्या कुमारी उरांव के बीच प्रेम संबंध थे। इस बात को लेकर रेखा देवी और संध्या के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, रेखा देवी द्वारा लगातार विरोध किए जाने से नाराज संध्या ने अपने भाई रमेश उरांव तथा उसके सहयोगियों कृष्णादास गोस्वामी और लखन उरांव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, 19 जून को आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार से अरगोड़ा क्षेत्र से रेखा देवी का अपहरण किया। इसके बाद कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई और शव को तुपुदाना क्षेत्र में फेंक दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में संध्या कुमारी, कृष्णादास गोस्वामी, रमेश उरांव और लखन उरांव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फर्जी नंबर प्लेट (JH09AU-7294) लगी सफेद अर्टिगा कार, एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कृष्णादास गोस्वामी और लखन उरांव के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रमेश उरांव के खिलाफ भी सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।