BJP attacks government over potential ₹20,000 crore revenue loss in the Excise Department; demands a response from the CM.

उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ के संभावित राजस्व नुकसान पर भाजपा का हमला, सीएम से मांगा जवाब

Share
Link copied
BJP attacks government over potential ₹20,000 crore revenue loss in the Excise Department; demands a response from the CM.
BJP attacks government over potential ₹20,000 crore revenue loss in the Excise Department; demands a response from the CM.

रांची: झारखंड के उत्पाद विभाग की वर्ष 2021-25 की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑडिट रिपोर्ट में उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं, जिसके कारण राज्य को करीब 20 हजार करोड़ रुपये तक के संभावित राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है।

अविनेश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट में शराब कारोबार की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा होलोग्राम की छपाई, जीपीएस सिस्टम के संचालन और राजस्व प्रबंधन से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था के बजाय निजी वेंडर से सुरक्षा होलोग्राम छपवाए जाने, शराब ढोने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम के प्रभावी ढंग से संचालित नहीं होने और ऑडिट टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने जैसे मामलों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

RKDF
Adv

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन कमियों के कारण निगरानी व्यवस्था और राजस्व संग्रह प्रणाली प्रभावित हुई है। उन्होंने मांग की कि ऑडिट रिपोर्ट में उठाए गए सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले पर जनता के सामने जवाब देने की मांग की है। पार्टी ने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार जवाबदेही तय नहीं करती है तो भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।