Major crackdown by Bokaro Police: Two cunning cyber fraudsters arrested; mobile phones, SIM cards, and cash recovered.

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-सिम और नकदी बरामद

Share
Link copied
Major crackdown by Bokaro Police: Two cunning cyber fraudsters arrested; mobile phones, SIM cards, and cash recovered.
Major crackdown by Bokaro Police: Two cunning cyber fraudsters arrested; mobile phones, SIM cards, and cash recovered.

बोकारो: बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबिम्ब ऐप से मिली सूचना के आधार पर साइबर थाना टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटेल नगर निवासी रोहित कुमार दास और अंबेडकरपुरी, चास निवासी अर्जुन कुमार दास के रूप में हुई है।

RKDF
Adv

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से लोगों को बैंक अधिकारी और क्रेडिट कार्ड कंपनी के कर्मचारी बनकर फोन करते थे। इसके बाद विभिन्न बहानों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का प्रयास करते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, 9,400 रुपये नकद तथा विभिन्न मोबाइल नंबरों की सूची बरामद की है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही बरामद मोबाइल और बैंक खातों की जांच कर ठगी के अन्य मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।