बोकारो में साइबर ठगों का भंडाफोड़: बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने एक संगठित साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर और बैंककर्मी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चास थाना क्षेत्र से इन अपराधियों को दबोचा। पुलिस को यह सफलता ‘प्रतिबिम्ब ऐप’ (Pratibimb App) के जरिए मिली गुप्त जानकारी के बाद प्राप्त हुई।

गिरोह का ‘मास्टरमाइंड’ तरीका
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पटेलनगर निवासी 23 वर्षीय रोहित कुमार दास और अम्बेडकरपुरी निवासी 28 वर्षीय अर्जुन कुमार दास के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे।
इनका तरीका बेहद शातिर था:
फेक आइडेंटिटी: ये खुद को बैंक अधिकारी या क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बताकर लोगों को कॉल करते थे।
डिजिटल जाल: ये व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर लोगों को झांसे में लेते थे और फिर ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड, बैंक पासबुक और 9,400 रुपये नकद बरामद किए है।
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना, बोकारो में IT Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी ने यह भी संकेत दिए कि गिरोह में इनके अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Also read :
झारखंड : बिरनी की दो बेटियों ने साणंद में लहराया परचम: पीएम मोदी ने की संघर्ष और सफलता की सराहना
AI की उड़ान को तैयार झारखंड, दुनिया के निवेशकों के सामने खुलेगा विकास का नया द्वार
















