रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट!

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28-30°C के आसपास और न्यूनतम 23-24°C रहेगा। दिन भर उमस भरी गर्मी महसूस होगी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने रांची सहित कई जिलों में Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो झारखंड के ज्यादातर जिलों (रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग आदि) में आज इसी तरह का मौसम रहेगा। पूर्वी और मध्य झारखंड में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रह सकती हैं। किसानों और बाहर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है – छाते, रेनकोट साथ रखें और खुली जगहों पर बिजली गिरने से बचें।

















