रांची सहित पूरे झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

रांची और पूरे झारखंड में आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है। IMD के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ आंधी (Thunderstorm) की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी (Duststorm) भी चल सकती है।
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 37°C से 38°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के आसपास रहने की संभावना है। रांची सहित आस पास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है। Lightning और gusty winds का अलर्ट जारी है।
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो झारखंड के ज्यादातर जिलों (रांची, खूंटी, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, पलामू आदि) में आज आंशिक बादल के साथ Thunderstorm या Rain/Thunderstorm/Duststorm की संभावना है। कुछ इलाकों में Orange Alert जैसी स्थिति बन सकती है, खासकर गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और आंधी के दौरान घर के अंदर रहें, खासकर खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न जाएं। Lightning का खतरा होने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाएं। किसान और बाहर काम करने वाले लोग सतर्क रहें। तेज हवाएं धूल उड़ा सकती हैं, इसलिए आंखों और सांस की देखभाल करें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह का मौसम (बारिश/Thunderstorm की संभावना) बना रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।















