Two smugglers arrested with brown sugar in Chatra.

चतरा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NTPC टंडवा गेट के पास दो तस्कर गिरफ्तार; 19.72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Two smugglers arrested with brown sugar in Chatra.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा: चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टंडवा थाना क्षेत्र में दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ की तौल में इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि NTPC टंडवा के गेट नंबर-2 से कमता जाने वाली सड़क पर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

RKDF
Adv

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (25 वर्ष), निवासी पचड़ा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग तथा विकाश कुमार महतो (24 वर्ष), निवासी नईपारम, थाना टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और एक डिजिटल वजन मापने की मशीन बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक मशीन का उपयोग ब्राउन शुगर की पैकिंग और तौल के लिए किया जाता था।

कोडरमा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद’ का आयोजन; केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- जागरूकता से मातृ व शिशु मृत्यु दर में आई कमी

इस मामले में टंडवा थाना कांड संख्या-165/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं 17(बी), 18(बी), 21(ई), 25, 27, 28 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं तथा इनके अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

झारखण्ड का डोडा के कारण गई दम्पति की जान ,नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई दौरान बेकाबू कार से दंपति की मौत

बरामद सामान
19.72 ग्राम ब्राउन शुगर
एक डिजिटल वजन मापने की मशीन
चार मोबाइल फोन

जमशेदपुर में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा: CSR फंड दिलाने के नाम पर NGO से 3 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

छापेमारी टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) प्रभात रंजन बरवार ने किया। टीम में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार तथा टंडवा थाना के सशस्त्र रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now