Out-of-control car turns deadly amidst narcotics team operation; couple killed.

झारखण्ड का डोडा के कारण गई दम्पति की जान ,नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई दौरान बेकाबू कार से दंपति की मौत

Out-of-control car turns deadly amidst narcotics team operation; couple killed.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश : गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कथित तौर पर तस्करी से जुड़े वाहन का पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

RKDF
Adv

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम इलाके में एक ट्रक पर कार्रवाई कर रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक में डोडा चूरा होने की आशंका थी। इसी दौरान ट्रक के आगे चल रही एक कार के चालक को जब कार्रवाई की भनक लगी तो उसने मौके से भागने की कोशिश की।

रांची में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में मां और ढाई साल के बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर दम घुटने की आशंका

भागने के दौरान चालक ने कार की रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि मावन गांव के पास एक मोड़ पर उसका वाहन सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दंपति कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कल्लू बारेला और उनकी पत्नी पिंकी बारेला के रूप में हुई है। उनका चार वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

जमशेदपुर : साकची टिन शेड फल मंडी में फल के दाम को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसा यहीं नहीं रुका। बेकाबू कार सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल से भी टकरा गई, जिससे आसपास मौजूद कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर हल्का तनाव

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि अशोकनगर रोड पर कार और बाइक की टक्कर में एक दंपति की मौत हुई है, जबकि उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हुआ है। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर भी कार की टक्कर से कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now