Theft worth lakhs at a jewellery shop and a wine shop in Torpa; thieves caught on CCTV.

तोरपा में ज्वेलरी दुकान और वाइन हाउस में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Share
Link copied
Theft worth lakhs at a jewellery shop and a wine shop in Torpa; thieves caught on CCTV.
Theft worth lakhs at a jewellery shop and a wine shop in Torpa; thieves caught on CCTV.

खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा मेन रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान और वाइन हाउस में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ज्वेलरी दुकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और वाइन हाउस से नकदी समेत शराब की पेटियां चोरी कर लीं। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, तोरपा मेन रोड स्थित मां शांति ज्वैलर्स का ताला और लॉक तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह दुकान संचालक गणेश सोनी जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सभी आभूषण गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।

RKDF
Adv

इधर, मेन रोड स्थित एक वाइन हाउस में भी देर रात करीब 2:15 बजे चोरों ने शटर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कैश काउंटर से 18 हजार रुपये नकद और करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद कपड़ों से पूरे शरीर को ढंके हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर मास्क और हाथों में दस्ताने थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोर कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे। लगातार दो प्रतिष्ठानों में हुई चोरी की घटनाओं से तोरपा बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।