Broad-daylight shooting outside SP's residence: Private guard kills colleague; accused in custody.

चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े गोलीकांड : प्राइवेट गार्ड ने साथी की ली जान, आरोपी हिरासत में

Broad-daylight shooting outside SP's residence: Private guard kills colleague; accused in custody.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा: एसपी आवास के समीप मंगलवार को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। मामला हाईप्रोफाइल होने की संभावना है। मृतक और आरोपी दोनों चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव के सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं। जिस फोर्ड एंडेवर वाहन के पास घटना हुई, वह भी रॉकी यादव की बताई जा रही है। रॉकी यादव बिहार के बेलागंज से विधायक मनोरमा देवी के पुत्र हैं। फ़िलहाल प्रारंभिक जाँच में यह सामने आया है कि हत्या किसी बाहरी हमले का नहीं, बल्कि दो प्राइवेट गार्डों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस ने आरोपी गार्ड को अभी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली कार की छत में जाकर लगी और मिस फायर हो गई, जबकि दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आंख में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RKDF
Adv

घटना के बाद शुरुआती दौर में जिला बल के एक जवान और बिहार पुलिस के एक जवान पर गोली चलाने का संदेह जताते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । फ़िलहाल सुचना है की हालांकि जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

जमशेदपुर : पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार पर चापड़ से हमला, रंगदारी मांगने का आरोप; एक युवक हिरासत में

घटना के बाद एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एंडेवर वाहन को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, वाहन से अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, ग्रामीण महिलाओं संग की धान रोपनी, ताजा हुईं बचपन की यादें

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और बरामद हथियारों से संबंधित अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now