Congress's Lok Bhavan protest is a 'stunt'; the party is playing politics in the name of the youth: Aditya Sahu.

कांग्रेस का लोकभवन धरना ‘नौटंकी’, युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

Share
Link copied
Congress's Lok Bhavan protest is a 'stunt'; the party is playing politics in the name of the youth: Aditya Sahu.
Congress’s Lok Bhavan protest is a ‘stunt’; the party is playing politics in the name of the youth: Aditya Sahu.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकभवन के समक्ष कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को “नौटंकी” करार देते हुए कांग्रेस पर युवाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में असफल रहने के कारण हताशा में इस तरह की गतिविधियां कर रहे हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, लेकिन उसे राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं, पेपर लीक और भर्ती घोटाले दिखाई नहीं देते। उन्होंने सवाल उठाया कि इन मुद्दों पर कांग्रेस कभी धरना-प्रदर्शन क्यों नहीं करती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग क्यों नहीं उठाती।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान 19 युवकों की मौत हुई, तब कांग्रेस को युवाओं की चिंता नहीं हुई। राज्य में लाखों सरकारी पद खाली हैं और बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन इस पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मौन हैं।

उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि वह झारखंड में हुई विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ियों और युवाओं के साथ हुए कथित छल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। साहू ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों के बावजूद दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

RKDF
Adv

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने “चाल, चरित्र और चेहरे” पर आत्ममंथन करे, उसके बाद दूसरों पर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल युवाओं को आगे कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कांग्रेस से किसी प्रकार के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से युवाओं के नाम पर राजनीति बंद करने और वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।