Father and son die after being struck by lightning; Panki MLA Dr. Shashibhushan Mehta meets the bereaved family.

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत, पीड़ित परिवार से मिले पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता

Share
Link copied
Father and son die after being struck by lightning; Panki MLA Dr. Shashibhushan Mehta meets the bereaved family.
Father and son die after being struck by lightning; Panki MLA Dr. Shashibhushan Mehta meets the bereaved family.

पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर निवासी बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ मंगलवार को तेतराई बाजार से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

विधायक डॉ. मेहता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।