Jamshedpur crime news

जमशेदपुर : चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur crime news

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार रात नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियारों और लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।

RKDF
Adv

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे घोड़ाबांधा मोड़ पर कुछ युवक नशे की हालत में आपस में उलझ गए। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने चापड़ निकाल लिया और दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में विष्णु सिंह सरदार और राहुल सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जब विष्णु सिंह सरदार की पत्नी अपने पति को बचाने और मामले को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उन पर भी लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को भी गंभीर चोटें आईं।

जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना टेल्को थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले के मुख्य आरोपी ‘नीग्रो’ को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस झड़प के पीछे के असल कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now