Students learn the nuances of the industrial world during a visit to the Parle-G factory; an industrial tour by RKDF University.

पार्ले-जी फैक्ट्री पहुंचकर विद्यार्थियों ने सीखे उद्योग जगत के गुर, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी का औद्योगिक भ्रमण

Students learn the nuances of the industrial world during a visit to the Parle-G factory; an industrial tour by RKDF University.
Students learn the nuances of the industrial world during a visit to the Parle-G factory; an industrial tour by RKDF University.

रांची : आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट द्वारा विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। “क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक” थीम पर आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने आधुनिक उत्पादन प्रणाली और औद्योगिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बिस्किट निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कच्चे माल की गुणवत्ता जांच, स्वचालित उत्पादन, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की। फैक्ट्री के विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी सफल ब्रांड की नींव गुणवत्ता, नवाचार, अनुशासन और ग्राहक विश्वास पर आधारित होती है।

पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग जगत को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जिनमें व्यावहारिक समझ, समस्या समाधान की क्षमता और सकारात्मक कार्य दृष्टिकोण हो। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने की सलाह दी।

पार्ले-जी फैक्ट्री पहुंचकर विद्यार्थियों ने सीखे उद्योग जगत के गुर, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी का औद्योगिक भ्रमण

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता से संपन्न प्रोफेशनल के रूप में तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के लिए नियमित रूप से इंडस्ट्री विजिट, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

RKDF
Adv

इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश, स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट की प्रमुख पूजा गुप्ता, डॉ. रंजीत कुमार, स्मिता सिन्हा, अनिमा और स्मृति सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अपने शैक्षणिक जीवन का प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान और वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच संबंध को समझने का अवसर मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now