20201210 142414

बारात में चली गोली, एक की मौत.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : गढ़वा जिले के भवनाथपुर के शादी समारोह के दौरान फायरिंग होने से एक युवक की मौत हो गयी। बीती रात गोली लगने के बाद युवक को गंभीर स्थिति में भवनाथपुर से कुछ लोग इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच में लेकर आए। यहां उसकी मौत होने पर लोग शव को छोड़कर भाग गये।

सूचना के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर मृतक के परिजन भी मेदिनीनगर पहुंच गये हैं। इंस्पेक्टर सह मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि मामला हर्ष फायरिंग का है, गढ़वा जिले के भवनाथपुर से जुड़ा है। भवनाथपुर के टाउनशिप में गोविंद सिंह के घर शादी थी। भवनाथपुर के अनुराग होटल में बारातियों के ठहरने और नाच गाना की व्यवस्था थी। नाच गाना के दौरान गोली चली।

गोली अरविंद सिंह (45 वर्ष) के जांघ में लगी। गंभीर स्थिति में अरविंद सिंह को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में लाया गया। यहां उसकी मौत हो जाने के बाद साथ आए लोग भाग गए। सीसीटीवी से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। परिजन भी पहुंच गए हैं। उनका बयान लेकर मामला गढ़वा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

मृतक अरविंद कुमार सिंह पूर्व मंत्री स्व संकटेश्वर सिंह के रिश्तेदार है। उसका ससुराल पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के नीमाचक में है। अरविंद कुमार सिंह का रांची के सहजानन्द चौक पर भी घर है। मूल रूप से अरविंद कुमार सिंह बिहार के औरंगाबाद के रहने वाला था। परिजनों के अनुसार अरविंद के ससुरालवालों को भी नहीं पता था कि वह भवनाथपुर शादी समारोह में शामिल होने आया है।

गोली लगने के बाद अरविंद को गढ़वा सदर अस्पताल के बजाए मेदिनीनगर एमएमसीएच लाये जाने पर उसके परिजनों को आशंका हो रही है।
हालांकि पुलिस इसे हर्ष फायरिंग का मामला मानकर कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से भवनाथपुर में शादी का माहौल गम में बदल गया है।

Share via
Share via