Congress is playing double standards on the issue of students: Aditya Sahu; reiterates demand for CBI probe into recruitment exams.

छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : आदित्य साहू, भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग दोहराई

Congress is playing double standards on the issue of students: Aditya Sahu; reiterates demand for CBI probe into recruitment exams.
Congress is playing double standards on the issue of students: Aditya Sahu; reiterates demand for CBI probe into recruitment exams.

नई दिल्ली: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। बुधवार को दिल्ली स्थित मकर द्वार के समक्ष झारखंड भाजपा के सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर मुखर रहती है, लेकिन झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े विवादों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों में कांग्रेस की भूमिका दोहरे मापदंड को दर्शाती है।

आदित्य साहू ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान हुई अभ्यर्थियों की मौत के मामले में कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से झारखंड आकर छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की अपील की।

RKDF
Adv

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्षों के दौरान हुई सभी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सीआईडी जांच के माध्यम से मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई ही उपयुक्त विकल्प है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने कांग्रेस और झारखंड सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर सांसद निशिकांत दुबे, बी.डी. राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now