Invitation to Chief Minister Hemant Soren for the Durand Cup 2026 opening ceremony.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

Invitation to Chief Minister Hemant Soren for the Durand Cup 2026 opening ceremony.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की।

RKDF
Adv

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप-2026 के 135वें संस्करण के उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता 26 जुलाई 2026 से रांची में आयोजित हो रही है और देश के सबसे पुराने तथा ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंटों में इसकी विशेष पहचान है।

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा: सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बैठक में राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

सिमडेगा में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, उपायुक्त ने निरंतर छापेमारी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि डूरंड कप-2026 का आयोजन रांची में सफलतापूर्वक संपन्न होगा और इससे राज्य में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा। साथ ही, इस तरह के बड़े आयोजनों से झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now