Administration cracks down on fertilizer black marketing; surprise inspections conducted at three seed depots in Gola.

उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, गोला के तीन बीज भंडारों में औचक निरीक्षण

Administration cracks down on fertilizer black marketing; surprise inspections conducted at three seed depots in Gola.
Administration cracks down on fertilizer black marketing; surprise inspections conducted at three seed depots in Gola.

रामगढ़: किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से रामगढ़ प्रशासन ने गोला प्रखंड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त रामगढ़ के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक की संयुक्त टीम ने गोला स्थित हरियाली बीज भंडार, वसुंधरा बीज भंडार और आकाश बीज भंडार का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक भंडार पंजी, पीओएस (POS) मशीन में दर्ज ऑनलाइन स्टॉक तथा भौतिक स्टॉक का मिलान किया। इसके अलावा उर्वरक मूल्य सूची, उर्वरक एवं बीज विक्रय लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई।

RKDF
Adv

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। निरीक्षण टीम ने बीज भंडार संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत मिली, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now