Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले की जांच तेज, CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी

Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) के प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से महत्वपूर्ण सहयोग मांगा है।

RKDF
Adv

CID की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, CID थाना कांड संख्या-16/2026 के तहत दर्ज मामले की जांच जारी है। जांच को निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों से 30 जुलाई 2026 से 5 अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 और पेपर-2 की OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

अभ्यर्थी अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी की PDF फाइल या स्पष्ट फोटो बनाकर निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं।

व्हाट्सएप: 9934309058

ई-मेल: complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in

यह भी पढ़े : 

CID ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है, तो वे अपना रोल नंबर और कॉपी उपलब्ध नहीं होने का कारण लिखकर उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर या ई-मेल पर सूचना भेज सकते हैं।

जांच एजेंसी का कहना है कि अभ्यर्थियों से प्राप्त दस्तावेज और जानकारी मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। इसलिए सभी सफल अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सहयोग करने की अपील की गई है।

CID has sought carbon copies of OMR sheets from successful candidates.

अभी तकनके मुख्य तथ्य

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले की CID जांच जारी।

CID थाना कांड संख्या-16/2026 के तहत हो रही है जांच।

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2025 के सफल अभ्यर्थियों से मांगी गई OMR शीट की कार्बन कॉपी।

30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भेजी जा सकती है OMR शीट।

कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं होने पर रोल नंबर और कारण बताकर भी सूचना भेजने की अपील।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।