Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला अपराध

2025 संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज, हजारीबाग से हुई गिरफ्तारी

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है। उसे हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला अपराध
Advertisement

CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के दौरान की गई। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाकर सफलता हासिल की थी।

पूछताछ के दौरान सुमन सौरभ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हालांकि, जांच एजेंसी को उसके पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद नहीं हुई

RKDF
advertisement

CID ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और अनुसंधान के दौरान जो भी नए साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी अन्य संभावित पहलुओं और संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

यह कार्रवाई JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसे लेकर CID लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।