Body of unidentified man found by roadside in Latehar; police have initiated an investigation to establish identity.

लातेहार में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच

Body of unidentified man found by roadside in Latehar; police have initiated an investigation to establish identity.
Body of unidentified man found by roadside in Latehar; police have initiated an investigation to establish identity.

लातेहार जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मेन रोड पर शांति वस्त्रालय के समीप एक होटल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

RKDF
Adv

प्राथमिक जांच में पुलिस को मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कारणवश गिर गया हो। घटनास्थल से एक बैग और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की गई है, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ लोगों से भी सहयोग की अपील कर रही है। यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह सदर थाना से संपर्क कर सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now