सिक्योरिटी गार्ड में बहाली के नाम से लाखों रुपए की ठगी का पर्दाफाश

Share
Link copied

जामताड़ा अजय सिंह

सिक्योरिटी गार्ड में बहाली करने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करने करने वाले आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया । यह कार्रवाई नारायणपुर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस सुधांशु जैन के द्वारा गठित टीम ने की । गौरतलब हो कि करीब तीन माह पूर्व नारायणपुर प्रखंड सहित कर्माटांड़ प्रखंड के कुल इक्कीस युवकों से ₹40 हजार रुपये लेकर एटीएम गॉड में बहाली हेतु इन युवकों से राशि की ठगी की गई थी। करीब दो माह तक इन लोगों से ठगी करने वाला गिरोह का सदस्य बातचीत फोन के माध्यम से करता रहा । बीते 1 माह पूर्व से ठग के द्वारा किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं दिया जाने लगा। जिसके बाद भगाए गए आरोपियों ने नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर ठग के ऊपर कार्रवाई करने का आवेदन दिया था । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी नारायणपुर सुधांशु जैन के द्वारा आरोपी की धरपकड़ हेतु एक टीम गठित कर दी गई। इस टीम ने आरोपी को धनबाद जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र से एक आरोपी सोमनाथ शान्तिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है , लेकिन इसकी गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी ।इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि इस ठगी में और कितने लोग शामिल है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सारे रहस्य बाहर आ जाएंगे । पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी ₹600000 का फर्जी चेक बाउंस होने सहित अन्य एक मामला दर्ज है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow