Shravani Mela 2026: Baba Dham security in Deoghar to be ensured via 11,500 police personnel, AI drones, and facial recognition.

श्रावणी मेला 2026: पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर किया जलार्पण

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पहले दिन बाबा नगरी देवघर में आस्था का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। गुरुवार अहले सुबह 4:02 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन कुल 74,987 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया।

इनमें—

बाह्य अर्घा के माध्यम से 7,534 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

आंतरिक अर्घा से 63,466 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के तहत 3,987 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

RKDF
advertisement

श्रावणी मेले के पहले दिन मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक, 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी

पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यह संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष भी श्रावणी मेले में रिकॉर्ड संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now