Ranchi Municipal Corporation takes major action against encroachment; illegal structures removed in the Ashok Ashram and Old Assembly areas.

रांची नगर निगम की अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, अशोक आश्रम और पुराना विधानसभा क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाए

Ranchi Municipal Corporation takes major action against encroachment; illegal structures removed in the Ashok Ashram and Old Assembly areas.
Ranchi Municipal Corporation takes major action against encroachment; illegal structures removed in the Ashok Ashram and Old Assembly areas.

रांची: रांची नगर निगम ने सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत शनिवार को अशोक आश्रम और पुराना विधानसभा क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सार्वजनिक सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

Deoghar
Advertisement

नगर निगम की टीम ने अशोक आश्रम के समीप सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से निर्मित स्थायी बाउंड्री वॉल समेत अन्य अतिक्रमणकारी संरचनाओं को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। वहीं, पुराना विधानसभा क्षेत्र के पास सरकारी भूमि पर बनी पांच अवैध अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया।

RKDF
advertisement

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा, यातायात की सुगमता और शहर के व्यवस्थित विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kashmir vastaralay
Advertisment

नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक भूमि और मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।