First Monday of Sawan: 'Bol Bam' chants to resonate at Kunj Nagar Shiva Temple; massive 41-foot Kanwar becomes the center of attraction.

सावन की पहली सोमवारी: कुंज नगर शिव मंदिर में गूंजेगा ‘बोल बम’, 41 फीट की विशाल कांवर बनेगी आकर्षण का केंद्र

Share
Link copied
First Monday of Sawan: 'Bol Bam' chants to resonate at Kunj Nagar Shiva Temple; massive 41-foot Kanwar becomes the center of attraction.
First Monday of Sawan: ‘Bol Bam’ chants to resonate at Kunj Nagar Shiva Temple; massive 41-foot Kanwar becomes the center of attraction.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर कुंज नगर स्थित भगवान शिव मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति और स्थानीय युवाओं की ओर से भव्य कांवर यात्रा एवं विशेष जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सैकड़ों शिवभक्त शंख नदी से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

Deoghar
Advertisement

पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवर यात्रा को भव्य स्वरूप दिया गया है। इस बार 41 फीट लंबी विशाल कांवर विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्रद्धालु सुबह शंख नदी में विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल भरेंगे और “बोल बम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ नाचते-गाते कुंज नगर शिव मंदिर पहुंचेंगे।

Kashmir
advertisement

मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। शंख नदी से मंदिर तक स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

RKDF
advertisement

जलाभिषेक के बाद सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहली सोमवारी की कांवर यात्रा और जलाभिषेक में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर कुंज नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और शिवभक्त इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।