Uproar over defective bicycles: Public representatives halt distribution; students to receive bicycles only after repairs.

खराब साइकिलों पर बवाल: जनप्रतिनिधियों ने रुकवाया वितरण, पहले मरम्मत के बाद ही छात्रों को मिलेगी साइकिल

Uproar over defective bicycles: Public representatives halt distribution; students to receive bicycles only after repairs.
Uproar over defective bicycles: Public representatives halt distribution; students to receive bicycles only after repairs.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: राज्यकृत उच्च विद्यालय, जोराम में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली कई साइकिलों में तकनीकी खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कई साइकिलों की फिटिंग ढीली और गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर तत्काल रोक लगा दी।

Deoghar
Advertisement

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अजय एक्का, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि मो. कारू, पंचायत मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने साइकिलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई साइकिलें ठीक से फिट नहीं मिलीं और कुछ तुरंत उपयोग के योग्य भी नहीं थीं।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी शिकायत करते हुए बताया कि पिछली बार वितरित साइकिलों में भी कई खराबियां थीं, जिन्हें ठीक कराने के लिए उन्हें अपनी जेब से 200 से 300 रुपये तक खर्च करने पड़े थे।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराना है, न कि उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने के लिए मजबूर करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी साइकिलों की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत पूरी होने तक उनका वितरण नहीं किया जाएगा।

RKDF
advertisement

मौके पर मौजूद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी साइकिलों की बारीकी से जांच कराई जाए और हर तकनीकी खामी को दूर करने के बाद ही विद्यार्थियों के बीच उनका वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण साइकिल मिल सके।

Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now