Grand event at RKDF University on World Tribal Day; a vibrant glimpse of tribal culture and heritage was on display.

RKDF University में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, आदिवासी संस्कृति और विरासत की दिखी जीवंत झलक

Grand event at RKDF University on World Tribal Day; a vibrant glimpse of tribal culture and heritage was on display.
Grand event at RKDF University on World Tribal Day; a vibrant glimpse of tribal culture and heritage was on display.

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर RKDF University, Ranchi में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला और गौरवशाली विरासत को समर्पित भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा परिसर आदिवासी संस्कृति और सांस्कृतिक विविधता के रंग में रंगा नजर आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी ज्ञान, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध जनजातीय पहचान और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर भी मिला। आयोजन के दौरान Traditional Attire/Dress, Dance Competition, Song Competition, Food Stall, Poster Presentation और Drawing Competition सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से आदिवासी संस्कृति की विविधता और खूबसूरती को जीवंत कर दिया।

Tribal Dance और Folk Music की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। वहीं Indigenous Cuisine के माध्यम से पारंपरिक व्यंजनों और खान-पान की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। Poster Presentation, Drawing तथा Tribal Art & Craft के जरिए विद्यार्थियों ने आदिवासी जीवन, प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

Kashmir
advertisement

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति संरक्षण, जल-जंगल-जमीन के प्रति संवेदनशीलता, पारंपरिक ज्ञान और सामुदायिक जीवन मूल्यों के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण दिशा दी है। आदिवासी संस्कृति की सादगी और प्रकृति के साथ उसका गहरा संबंध आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी है।

RKDF
advertisement

इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, भाषा, कला और परंपराओं को समझकर उन्हें आगे बढ़ाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह विरासत सुरक्षित रह सकती है।

Drishti 04
Advertisement

कार्यक्रम की थीम “Indigenous Knowledge, Culture and Heritage – Our Pride, Our Identity” रही। विश्वविद्यालय परिवार ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन विद्यार्थियों के लिए महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी पहचान, जड़ों और गौरवशाली विरासत को समझने एवं सम्मान देने का सार्थक मंच बना।

Drishti 03
Advertisement

सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की मजबूत तस्वीर देखने को मिली।

Drishti 02
Advertisement

कार्यक्रम के सफल आयोजन के माध्यम से RKDF University, Ranchi ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

Drishti 01
Advertisement

अंत में RKDF University परिवार की ओर से समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। “हमारी जड़ें हमारी ताकत हैं, हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और हमारी विरासत हमारा गौरव है।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now