Anti-encroachment drive conducted in Simdega; illegal encroachments removed from the area between the bus stand and Mahavir Chowk.

सिमडेगा में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, बस स्टैंड से महावीर चौक तक हटाए गए अवैध कब्जे

Share
Link copied
Anti-encroachment drive conducted in Simdega; illegal encroachments removed from the area between the bus stand and Mahavir Chowk.
Anti-encroachment drive conducted in Simdega; illegal encroachments removed from the area between the bus stand and Mahavir Chowk.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: शहर को जाम मुक्त, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर सदर अंचल अधिकारी (सीओ) इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने रविवार को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

Deoghar
Advertisement

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड, महावीर चौक और झुलन सिंह चौक के आसपास सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान अथवा व्यवसाय संचालित करने वाले लोगों के सामान भी जब्त किए गए।

Drishti 04
Advertisement

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। जब्त सामान को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद संबंधित दुकानदारों को वापस कर दिया गया। नगर परिषद की टीम ने व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाएं।

Drishti 03
Advertisement

प्रशासन के अनुसार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के साथ लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यवसायियों से निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।