Jairam Mahato supports JPSC-JSSC movement, sits on waterless fast in the old assembly premises

JPSC-JSSC आंदोलन को जयराम महतो का समर्थन, पुराने विधानसभा परिसर में बैठे निर्जला उपवास पर

Jairam Mahato supports JPSC-JSSC movement, sits on waterless fast in the old assembly premises
Jairam Mahato supports JPSC-JSSC movement, sits on waterless fast in the old assembly premises

रांची: JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार एवं कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन को JLKM सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने समर्थन दिया है। छात्रों की मांगों के समर्थन में जयराम महतो रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं।

Deoghar
Advertisement

उपवास के दौरान जयराम महतो ने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

जयराम महतो ने कहा कि छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं भी शामिल होंगे। साथ ही, उनकी पार्टी JLKM ने भी छात्रों के विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

जयराम महतो के निर्जला उपवास और विधानसभा मार्च में स्वयं शामिल होने की घोषणा से JPSC-JSSC आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिला है। अब 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च को लेकर छात्रों और राजनीतिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।